खेत से कंबाइन निकाल बर्बाद की फसल, विरोध करने पर उतारी पगड़ी, गोलियां भी चलाई

गांव पंडोरी सिध्वां में खेत से कंबाइन चलाकर फसल बर्बाद करने पर किसान कारज सिंह ने विरोध किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:10 PM (IST)
खेत से कंबाइन निकाल बर्बाद की फसल, विरोध करने पर उतारी पगड़ी, गोलियां भी चलाई
खेत से कंबाइन निकाल बर्बाद की फसल, विरोध करने पर उतारी पगड़ी, गोलियां भी चलाई

संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव पंडोरी सिध्वां में खेत से कंबाइन चलाकर फसल बर्बाद करने पर किसान कारज सिंह ने विरोध किया तो परिवार के तीन लोगों ने कारज सिंह से मारपीट की और गोलियां भी चलाई। थाना झब्बाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि कारज सिंह के खेत से गुरजिदर सिंह नामक किसान ने धान की कटाई के लिए कंबाइन मंगवाई थी। यह कंबाइन कारज सिंह के खेत से जब गुजरी तो उसकी फसल नष्ट हो गई। कारज सिंह ने इसका विरोध किया। कुछ देर बाद गुरजिदर सिंह अपने पिता गुरमीत सिंह व गुरभेज सिंह को लेकर खेत में आया और कारज सिंह की मारपीट करते हुए पगड़ी उतार दी। मौके पर गुरमीत सिंह ने दो फायर भी किए। मारपीट का शिकार कारज सिंह ने थाना झब्बाल में पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत की जांच एएसआइ विपिन कुमार को सौंपी गई। इस दौरान तीनों आरोपितों ने शुक्रवार की रात पौने नौ बजे कारज सिंह के घर जाकर उसकी दोबारा मारपीट करते पगड़ी उतार दी। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और गोलियां भी चलाई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह मौके पर पहुंचे और कारज सिंह के बयान दर्ज करके तीनों आरोपितों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी