लापता ट्रक चालक का झाडि़यों से मिला शव, जानवरों ने नोचा

सरहाली रोड पट्टी रोही के समीप झाडिय़ों से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:00 AM (IST)
लापता ट्रक चालक का झाडि़यों से मिला शव, जानवरों ने नोचा
लापता ट्रक चालक का झाडि़यों से मिला शव, जानवरों ने नोचा

संसू, पट्टी : सरहाली रोड पट्टी रोही के समीप झाडिय़ों से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रगट सिंह बिल्लू निवासी गांव नदोहर के तौर पर हुई है। प्रगट सिंह ट्रक चालक था, जो सोमवार को घर से काम के लिए निकला। परंतु वह लौटा नहीं। भाई सतनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शुक्रवार को रोही के समीप झाडि़यों में उसका शव मिला। ऐसा लगता है कि जैसे शव को जानवरों ने नोचा हो। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर एएसआइ बलजिदर सिंह द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवती को घायल करने पर मुकदमा दर्ज

खडूर साहिब के गांव नागोके निवासी जोगिदर सिंह की बेटी राजविदर कौर को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया गया। एएसआइ मुख्तार सिंह ने बताया कि थाना वैरोवाल में जोगिदर सिंह की शिकायत के आधार पर कोमलदीप सिंह, राजू सिंह, शिवजीत सिंह, जोबनजीत सिंह, बलजिदर सिंह और मनजिदर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। छेहरटा में गोलियां चलाने वाले छह नामजद

वहीं छेहरटा में बुधवार की रात गोलियां चलाने वाले छह आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआइ रूप लाल की शिकायत पर पुलिस ने तरुणप्रीत सिंह उर्फ तनु, राजू एक्साइज, जस्सा, साबा, करण और निशान को नामजद किया गया है। आरोपितों ने बुधवार की रात इलाके में गोलियां चलाकर दहशत फैला थी। वारदात में एक युवक पर दातर से हमलाकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था।

chat bot
आपका साथी