आढ़ती की गिरफ्तारी पर ही बलविंदर का अंतिम संस्कार करने पर अड़ा परिवार

तेजधार हथियार से कत्ल किए गए ट्रक चालक बलविदर सिंह के शव को पुलिस चौकी के समक्ष रखकर प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:41 PM (IST)
आढ़ती की गिरफ्तारी पर ही बलविंदर का अंतिम संस्कार करने पर अड़ा परिवार
आढ़ती की गिरफ्तारी पर ही बलविंदर का अंतिम संस्कार करने पर अड़ा परिवार

जतिदर गोल्डी, पट्टी: गांव सभरा की अनाज मंडी में तेजधार हथियार से कत्ल किए गए ट्रक चालक बलविदर सिंह के शव को पुलिस चौकी के समक्ष रखकर प्रदर्शन किया गया। परिवार ने एलान किया कि हत्या आरोपित आढ़ती जगतार सिंह और उसके भाई हरपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव सभरा निवासी ट्रक चालक बलविदर सिंह को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारते हुए उसके बेटे रणजीत सिंह को गंभीर घायल करने के मामले में थाना सदर पट्टी की पुलिस ने आढ़ती जगतार सिंह और उसके भाई हरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। परंतु दोनों आरोपितों की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सिविल अस्पताल पट्टी से शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव पुलिस चौकी समक्ष रखा गया। बलविदर सिंह की पत्नी हरजिदर कौर, बेटे दलजीत सिंह ने कहा कि दिन दिहाड़े हुई हत्या के आरोपितों को पुलिस द्वारा जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस सियासी दखल पर काम कर रही हो। थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने मौके पर जाकर परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

chat bot
आपका साथी