गाली-गलौज करने से रोका तो सैनिक के मारा चाकू

गांव कैरों निवासी सैनिक सुखबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने निर्मल सिंह के खिलाफ चाकू से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 10:35 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 10:35 AM (IST)
गाली-गलौज करने से रोका तो सैनिक के मारा चाकू
गाली-गलौज करने से रोका तो सैनिक के मारा चाकू

संसू, पट्टी : गांव कैरों निवासी सैनिक सुखबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने निर्मल सिंह के खिलाफ चाकू से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। सैनिक सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह एक नवंबर को गांव में छुट्टी पर आया था। चार नवंबर को वह शाम साढ़े चार बजे अपनी करीबी गुरजीत सिंह के घर में जा रहा था। रास्ते में निर्मल सिंह ने उसे रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। सैनिक ने जब ऐसा करने से मना किया तो निर्मल सिंह ने चाकू से सैनिक पर हमला कर दिया। सुखबीर सिंह को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते तरनतारन रोड पर स्थित गंदा नाला के पास कार लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां हेड कांस्टेबल पवन कुमार और एएसआइ बिक्का कुमार पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने गोलियां चलाने के आरोप में लगभग 15 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल पवन कुमार के बयान पर पुलिस ने सुल्तानविड रोड निवासी जसराज सिंह, हरजीत सिंह, पीटर, संजू, और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह दूसरे पक्ष के बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी साहिल प्रीत सिंह, साहिब प्रीत सिंह, गंगा, सिमर और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपितों के बीच कार पार्क करने को लेकर पहले विवाद हुआ था। फिर दोनों पक्षों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के सभी आरोपित फरार हो चुके थे। जांच के बाद पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी