प्रेमिका ने किया शादी से इन्कार, प्रेमी ने खुद को गोली मारी

तीन वर्ष चले आ रहे प्रेम प्रसंग को विवाहिता जिदगी में बदलने के प्रयास में विफल रहे भिखीविड के युवक सतनाम सिंह ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:50 PM (IST)
प्रेमिका ने किया शादी से इन्कार, प्रेमी ने खुद को गोली मारी
प्रेमिका ने किया शादी से इन्कार, प्रेमी ने खुद को गोली मारी

जासं, तरनतारन : तीन वर्ष चले आ रहे प्रेम प्रसंग को विवाहिता जिदगी में बदलने के प्रयास में विफल रहे भिखीविड के युवक सतनाम सिंह ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कस्बा भिखीविड निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे सतनाम सिंह का कस्बे की एक युवती के साथ तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की वालों की ओर से पहले विरोध किया गया। फिर दोनों परिवारों ने मिलकर प्रेमी जोड़े से उनकी इच्छा पूछी। दोनों ने विवाह करवाने का फैसला किया। रंजीत सिंह ने बताया कि लड़की वाले भी विवाह लिए मान गए। कोरोना महामारी के चलते सादे विवाह को तरजीह दी गई। मंगलवार को लड़की वालों ने उनके बेटे को गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज के लिए बुला लिया। इस दौरान उनके बेटे सतनाम सिंह द्वारा विवाह की तैयारी कर ली गई। अचानक लड़की ने सतनाम सिंह से विवाह करने से इन्कार कर दिया। सतनाम सिंह ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सतनाम सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। थाना भिखीविड प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह मल्ली का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाइक सवारों ने महिला से झपटी बाली : बी डिवीजन थाने के अधीन पड़ते ड्रमां वाला बाजार में किसी काम से घर से बाहर निकली महिला के कान से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की बाली झपट ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुखदेव सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इस बीच बाइक पर सवार दो लुटेरे उनके पास पहुंचे और कान में पहनी एक बाली झपटकर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी