पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा हत्यारा, केस दर्ज

गांव किरतोवाल निवासी जगमीत सिंह जग्गा के विरुद्ध केंद्रीय जेल अमृतसर के सुपरिटेंडेंट की ओर से थाना हरिके पत्तन में केस दर्ज करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:55 PM (IST)
पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा हत्यारा, केस दर्ज
पैरोल खत्म होने पर नहीं लौटा हत्यारा, केस दर्ज

संसू, हरिके पत्तन : गांव किरतोवाल निवासी जगमीत सिंह जग्गा के विरुद्ध केंद्रीय जेल अमृतसर के सुपरिटेंडेंट की ओर से थाना हरिके पत्तन में केस दर्ज करवाया गया है। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि जगमीत उर्फ जग्गा के खिलाफ चार नवंबर 2014 को हत्या के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जग्गा को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई। 19 जुलाई को आठ सप्ताह के लिए जग्गा जेल से पैरोल पर घर गया। 14 सितंबर को जग्गा ने जेल लौटना था, परंतु वह वापस आया नहीं। इसके बाद एएसआइ जजपाल सिंह ने जगमीत सिंह उर्फ जग्गा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिगा को अपहरण करने पर केस दर्ज

खेमकरण में विवाह समागम में शामिल होने के लिए आए संदीप सिंह नामक युवक पर अपनी मां अमरजीत कौर, बहन दलजीत कौर, जीजा काला सिंह की मदद से नाबालिगा का अपहरण करने का आरोप लगा है। एएसआइ गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना वल्टोहा में केस दर्ज करके लड़की की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी