थाने जा रहे पति को रिश्तेदारों संग मिल कर पत्नी ने पीटा, उतारी पगड़ी

गांव कदगिल निवासी जसपाल सिंह की मारपीट करके उसकी पत्नी ने पगड़ी उतार दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST)
थाने जा रहे  पति को रिश्तेदारों संग मिल कर पत्नी ने पीटा, उतारी पगड़ी
थाने जा रहे पति को रिश्तेदारों संग मिल कर पत्नी ने पीटा, उतारी पगड़ी

जासं, तरनतारन : गांव कदगिल निवासी जसपाल सिंह की मारपीट करके उसकी पत्नी ने पगड़ी उतार दी। जसपाल सिंह अपनी पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के संबंध में थाना सदर जा रहा था, तभी उसकी पत्नी आरजू ने रिश्तेदारों से मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव कदगिल निवासी जसपाल सिंह ने पुत्र सविदर सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी आरजू के साथ विवाद चल रहा था। आरजू ने थाना सदर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के सिलसिले में जसपाल सिंह जब थाना सदर जा रहा था तो रास्ते में पत्नी आरजू ने उसे घेर लिया। अपने बचाव लिए जसपाल सिंह एक दुकान में जा घुसा। आरजू ने अपनी मां मनजीत कौर, पिता दिलबाग सिंह के अलावा गुलजार सिंह, प्रताप सिंह, साहिब सिंह, अमनदीप कौर निवासी नौशहरा ढाला व पांच अज्ञात लोगों ने जसपाल सिंह पर हमला कर दिया। हमले दौरान जसपाल सिंह की पगड़ी उतार दी और बालों से पकड़कर घसीटा। जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी आरजू चाहती थी कि वह अपने मां-बाप और भाई से अलग रहे, परंतु उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। थाना सिटी के एएसआइ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लाहन समेत महिला गिरफ्तार

गांव ठट्ठगढ़ निवासी हरजिदर कौर के घर से 40 किलो लाहन बरामद की गई। एएसआइ बलविदर लाल ने बताया कि उक्त महिला अपने घर में अवैध शराब तैयार करती थी। थाना झब्बाल में आबकारी एक्ट तहत केस कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी