आप के इस नेता का इस्तीफा, जानें पार्टी के जिला अध्यक्ष को लेकर क्या बात कही

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी में गुटबंदी सामने आने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 10:30 AM (IST)
आप के इस नेता का इस्तीफा, जानें पार्टी के जिला अध्यक्ष को लेकर क्या बात कही
आप के इस नेता का इस्तीफा, जानें पार्टी के जिला अध्यक्ष को लेकर क्या बात कही

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी में गुटबंदी सामने आने लगी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उन पर गुटबंदी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पंजाब किसान विग के महासचिव मनजिदर सिंह सिद्धू सहित कई नेताओं ने मंगलवार को सुबह अपने पद से त्यागपत्र देने का एलान किया।

सिद्धू ने इस बाबत फेसबुक पर बकायदा पोस्ट भी डाली, जिसके बाद आम आदमी पार्टी से संबंधित नेताओं की फेसबुक पर शाब्दिक जंग भी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं ट्रेंड विग के जिला उपाध्यक्ष केवल कृष्ण, किसान विग के महासचिव कारज सिंह ब्रह्मंपुरा ने मनजिदर सिंह सिद्धू के समर्थन में पार्टी के पदों से त्यागपत्र देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा मनमानी करके पार्टी को कमजोर किया जा रहा है। मनजिदर सिंह सिद्धू ने कहा कि दविदर सिंह गोरखा व सविदर सिंह चंबा को पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा पदों से रंजिश तहत हटाया गया है।

पंजाब किसान विग के महासचिव मनजिदर सिंह सिद्धू और ट्रेड विग के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह औलख खडूर साहिब हलके से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। दोनों नेता अपने-अपने स्तर पर हलके में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। सिद्धू गुट से संबंधित दविदर सिंह गोरखा व सविदर सिंह चंबा को ब्लाक इंचार्जों से पदमुक्त करवाने में गुरसेवक सिंह औलख की भूमिका समझी जा रही है जिसके चलते पार्टी में त्यागपत्रों का दौर चल रहा है। गोरखा व सविदर को जिम्मेदारी से मुक्त करने का फैसला हाईकमान का

गुरविदर सिंह बहिड़वाल का कहना है कि दविदर सिंह गोरखा व सविदर सिंह चंबा को ब्लाक इंचार्जों की जिम्मेदारी से मुक्त मैंने नहीं किया, बल्कि यह पार्टी हाईकमान का फैसला है। आप में किसी की मनमानी नहीं चलती। हो सकता है कि गोरखा और चंबा को पार्टी ने नई जिम्मेदारियां देनी हो। मेरे ऊपर पार्टी को कमजोर करने के लगाए जा रहे आरोपों में कोई सचाई नहीं है।

chat bot
आपका साथी