दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल भिजवाया

छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले करीब 50 वर्षीय आरोपित कुलविदर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:54 PM (IST)
दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल भिजवाया
दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल भिजवाया

जासं, तरनतारन : छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले करीब 50 वर्षीय आरोपित कुलविदर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जिला बाल भलाई कमेटी चेयरपर्सन अमनप्रीत कौर ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपित कुलविदर सिंह के खिलाफ 14 अक्टूबर को छह वर्षीय बच्ची को अपने घर बुलाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। थाना वैरोंवाल में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर कुमारी सोने ने पीड़ित मासूम की दादी के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित ने सियासी प्रभाव के चलते गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया। परंतु जिला बाल भलाई कमेटी चेयरपर्सन अमनप्रीत कौर व सदस्य सरबजीत कौर ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। इसके बाद डीसी कुलवंत सिंह को रिपोर्ट की गई। डीसी के दखल पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपित को मंगलवार अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

चेयरपर्सन अमनप्रीत कौर ने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन लिए 1098 टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकार दिलाने से लेकर उनके साथ होने वाली शारीरिक, सामाजिक व मानसिक छेड़छाड़ के आरोपितों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

chat bot
आपका साथी