प्रकाश पर्व को समर्पित हर गांव में 550 पौधे लगाने का अभियान शुरू

तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550 प्रकाश पर्व को समर्पित जिले के प्रत्येक गांव संघा में 550 पौधे लगाने की शुरूआत डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने गांव संघा से की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित हर गांव में 550 पौधे लगाने का अभियान शुरू
प्रकाश पर्व को समर्पित हर गांव में 550 पौधे लगाने का अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550 प्रकाश पर्व को समर्पित जिले के प्रत्येक गांव संघा में 550 पौधे लगाने की शुरूआत डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने गांव संघा से की। इस मौके श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके बाद रक्तदान कैंप लगाया गया।

कैंप में 50 युवाओं ने रक्तदान करते हुए गांवो में लगाए जा रहे पौधों की संभाल का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालों को डीसी प्रदीप सभ्रवाल द्वारा सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभ्रवाल ने संबोधन करते कहा कि जिले भर में इस मुहिम के तहत ढाई लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने जिले के अधिकारियों को सरकारी व अन्य जगहों पर पौधे लगाने व उनकी संभाल करने लिए आदेश दिए। इस मौके जंगलात अधिकारी राजेश गुलाटी ने कहा कि जिले में चोहला साहिब, पट्टी, अलगो कोठी, दिलावलपुर, संघा, नागोके, सराए अमानत खा स्थित सरकारी नरर्सिया से कोई भी पर्यावरण प्रेमी आई हरियाली अैप पर लोगिंन करके फ्री पौधे प्राप्त कर सकता है। इन नर्सरी में करीब 40 प्रकार पौधे मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी