सरपंची के विवाद में दातर से किया हमला, गोलियां भी चलाई

संवाददाता, तरनतारन : गांव नूरदी खुर्द के पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद भी गांव में तनाव कम नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:03 AM (IST)
सरपंची के विवाद में दातर से किया हमला, गोलियां भी चलाई
सरपंची के विवाद में दातर से किया हमला, गोलियां भी चलाई

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव नूरदी खुर्द के पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद भी गांव में तनाव कम नहीं हो रहा है। प्रीजाईडिंग अफसर द्वारा एक गुट को सरपंच घोषित किया गया तो दूसरी पार्टी ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटकाया। इसी रंजिश के तहत दातर से हमला करके सुखदीप सिंह नामक युवक को घायल कर दिया गया। आरोप है कि आरोपितों ने गोलियां भी चलाई।

विधान सभा हलका तरनतारन के गांव नूरदी खुर्द में सरपंची लिए सुखदीप सिंह और राम सिंह के बीच मुकाबला था। पोलिंग के नतीजे मौके दोनों प्रत्याशियों को 99-99 वोट मिले। प्रजाईडिंग अफसर द्वारा राम सिंह को बिना टास किए सरपंच घोषित कर दिया गया। सुखदीप सिंह ने इस फैसले के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसी रंजिश के तहत सरपंच राम सिंह, उसके लड़के अकाशदीप सिंह के अलावा रणजीत सिंह, सतनाम सिंह, काबल सिंह, जजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह व सात अज्ञात लोगों ने रात 8:15 बजे सुखदीप सिंह पर दातरों से हमला कर दिया। आरोपितों ने 12 बोर की राईफल से गोलियां भी चलाई। मौके पर थाना सिटी के प्रभारी सुखराज सिंह, एएसआइ सरबजीत सिंह पहुंचे। अस्पताल में जेरे ईलाज सुखदीप सिंह के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी