बाल विवाह व बाल शोषण रोकने के लिए सोचे सरकार : डॉ. सोहल

तरनतारन : बच्चों की समस्याओं का समाधान करने लिए सरकार द्वारा कोई अच्छी नीति नहीं बनाई गई। यह बात विकास मंच पंजाब के अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM (IST)
बाल विवाह व बाल शोषण रोकने के लिए सोचे सरकार : डॉ. सोहल
बाल विवाह व बाल शोषण रोकने के लिए सोचे सरकार : डॉ. सोहल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : बच्चों की समस्याओं का समाधान करने लिए सरकार द्वारा कोई अच्छी नीति नहीं बनाई गई। यह बात विकास मंच पंजाब के अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने कही। उन्होंने कहा कि बाल दिवस के दिन या तो जवाहर लाल नेहरू के जीवन बारे जानकारी दी जाती है व सभ्याचारक प्रोग्राम करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बच्चे भुखमरी व कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। डॉ. सोहल ने कहा कि बाल मजदूरी को गैर कानूनी करार देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। डॉ. सोहल ने सरकार व संस्थाओं से अपील की कि बाल दिवस मनाने की जगह बच्चों को आ रही समस्याओं को हल करने लिए सार्थिक कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों का सर्वपखी किया हो सके। इस मौके पर प्रिंसिपल फूला सिंह, बलदेव सिंह पन्नू, सरबजोत सिंह संधा, रजवंत सिंह ढिल्लों, बलबीर सिंह समरा, लक्खा सिंह, जगदीश सिंह सोढी, गुरदेव सिंह अलादीनपुर, राम सिंह, सविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, नवजीत सिंह, मलकीत कौर, सरबजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी