बाबा नामदेव जी का प्रकाश दिवस मनाया

तरनतारन : शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 748 वां प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा भगत बाबा नामदेव जी में सोमवार को मनाया गया। गुरद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। सारा दिन गुरु का लंगर का प्रवाह चलता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:24 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:24 AM (IST)
बाबा नामदेव जी का प्रकाश दिवस मनाया
बाबा नामदेव जी का प्रकाश दिवस मनाया

जासं, तरनतारन : शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 748 वां प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा भगत बाबा नामदेव जी में सोमवार को मनाया गया। गुरद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। सारा दिन गुरु का लंगर का प्रवाह चलता रहा।

सुबह पांच बजे गुरद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरमति सिख चेतना लहर, काका तेजिंदरपाल सिंह, संदीप सिंह रागी, रंजीत सिंह, कथावाचक लखमीर सिंह कक्का कंडियाला, सुखदेव सिंह बूह, जतिंदर सिंह बोपाराय वालों के जत्थे संगतों को गुरबाणी से निहाल किया। गुरद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बलबीर सिंह, गुरद्वारा भगत बाबा नामदेव कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह बाऊ, मैनेजर हरभजन सिंह, रजिंदर सिंह घई, हरदीप सिंह बब्बू, जसपाल सिंह बिहार, मनजिंदर सिंह मंड ने कीर्तनी जत्थों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी