डैनी ने वर्करों को चुनाव के लिए कमर कसने को कहा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किग अध्यक्ष सुखविदर सिंह डैनी ने कहा कि हलका विधायकों का फर्ज है कि वर्करों को पूरा सम्मान दिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:26 PM (IST)
डैनी ने वर्करों को चुनाव के लिए कमर कसने को कहा
डैनी ने वर्करों को चुनाव के लिए कमर कसने को कहा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किग अध्यक्ष सुखविदर सिंह डैनी ने कहा कि माझा के जिला तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट से संबंधित 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिए वर्कर अभी से मेहनत करनी शुरू करें। हलका विधायकों का फर्ज है कि वर्करों को पूरा सम्मान दिया जाए।

तरनतारन में विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिदर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर के साथ बैठक करते हुए सुखविदर सिंह डैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का सियासी तजुर्बा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के जोश का सुमेल पंजाब में कांग्रेस को दूसरी बार सत्ता दिलाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा तैयार किए गए 18 सूत्रीय कार्यक्रम के लागू होते ही पूरा पंजाब यहां खुशहाल होगा। वहीं पार्टी की मजबूती भी होगी। डैनी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही तरनतारन आकर वर्करों को लामबंद करेंगे। इस मौके उपदेश सिंह गिल, डा. संदीप अग्निहोत्री, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, जगतार सिंह बुर्ज, सुखविदर सिंह सिद्धू, हरमन सेखों, साधू सिंह चंबल, सोनू दोदे, हरजिदर सिंह चंबल ने भी संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी