1.30 करोड़ से पूरा होगा अनाज मंडी में स्ट्राम सीवरेज : गिल

शहर के विकास पर करोड़ों की राशि खर्च की गई है। अनाज मंडी की हालत सुधारने पर कैप्टन सरकार ने सात करोड़ की राशि खर्च करके शेड फड़ व सीवरेज की व्यवस्था में बदलाव किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:20 PM (IST)
1.30 करोड़ से पूरा होगा अनाज 
मंडी में स्ट्राम सीवरेज : गिल
1.30 करोड़ से पूरा होगा अनाज मंडी में स्ट्राम सीवरेज : गिल

संवाद सूत्र, पट्टी : शहर के विकास पर करोड़ों की राशि खर्च की गई है। अनाज मंडी की हालत सुधारने पर कैप्टन सरकार ने सात करोड़ की राशि खर्च करके शेड, फड़ व सीवरेज की व्यवस्था में बदलाव किया गया था। यह कहना है विधायक हरमिंदर सिंह गिल का।

अनाज मंडी में 1.30 करोड़ की लागत से स्ट्राम सीवरेज डालने का कार्य शुरू करवाते विधायक गिल ने कहा कि पट्टी शहर को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात दी जा रही है। 15 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का कार्य 12 मार्च को आरंभ किया जा रहा है। पंजाब वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन प्रगट सिंह धुन्ना द्वारा यह नींवपत्थर रखा जाएगा। गिल ने बताया कि इस प्लांट के चालू होने पर 450 एकड़ उपजाऊ जमीन को सिंचाई लिए पानी मिलेगा। इसके लिए सरकारी खर्च पर खेतों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस मौके पर कृषि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कामरेड महाबीर सिंह गिल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला योजना कमेटी चेयरमैन जगतार सिंह बुर्ज, मार्केट कमेटी चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल, सचिव राजपाल सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल हरदीप सिंह, साधू सिंह चंबल, हरजिंदर सिंह चंबल, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल, दलबीर सिंह सेखों, एडवोकेट जगजीत सिंह भुल्लर समेत कई पार्षद मौजूद थे। विधायक व चेयरमैन ने लगाए मास्क

अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हरमिंदर सिंह गिल व जिला योजना कमेटी चेयरमैन जगतार सिंह बुर्ज ने ही कोरोना से बचाव लिए मास्क पहन रखे थे, जबकि और किसी ने मास्क नहीं पहने थे। सभी नेता किसान व आढ़ती शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए।

chat bot
आपका साथी