विभिन्न खेल में विजेता रहे खिलाड़ी सम्मानित

तरनतारन : माझा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:40 PM (IST)
विभिन्न खेल में विजेता रहे खिलाड़ी सम्मानित
विभिन्न खेल में विजेता रहे खिलाड़ी सम्मानित

जागरण संवाददाता, तरनतारन : माझा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह संपन्न हो गया। रेडक्रॉस के सचिव तेजिंदरपाल सिंह राजा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। तेजिंदरपाल सिंह राजा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखबीर सिंह संधावालिया, राजबीर सिंह गिल और करन भुल्लर ने खेलों का आगाज हरि झंडी देकर किया। तेजिंदरपाल सिंह राजा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस पर बधाई देते कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों लिए समय निकालना चाहिए जिससे वह फिट रहते हैं। खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्य मेहमान तेजिंदरपाल राजा, सुखबीर सिंह संधावालिया, राजबीर सिंह गिल और प्रिंसिपल रमन दुआ द्वारा सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी