गले में कपड़ा डालकर बुजुर्ग को जान से मारने का प्रयास

गांव रसूलपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग लखबीर सिंह के गले में कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:52 PM (IST)
गले में कपड़ा डालकर बुजुर्ग को जान से मारने का प्रयास
गले में कपड़ा डालकर बुजुर्ग को जान से मारने का प्रयास

जासं, तरनतारन : गांव रसूलपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग लखबीर सिंह के गले में कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने दारा सिंह, जतिदर सिंह, सुखबीर कौर व सरबजीत कौर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एएसआइ विपिन कुमार ने बताया कि लखबीर सिंह ने दारा सिंह को 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि ब्याज पर दी थी। उक्त आरोपित द्वारा पैसे वापस नहीं दिए जा रहे थे। दारा सिंह की ओर से शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे लखबीर सिंह को कहा गया कि घर आकर पैसे ले जाए। बुजुर्ग लखबीर सिंह पैसे लेने गया तो दारा सिंह ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर व परिवार सदस्य जतिदर सिंह, सुखबीर कौर से मिलकर उसके गले में कपड़ा डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। बुजुर्ग को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस बारे में थाना सदर तरनतारन में केस दर्ज किया है।

हवाई फायर करने का मामला दर्ज

खडूर साहिब में जंडियाला गुरु निवासी नितिन कुमार और शिव कुमार नामक आढ़तियों द्वारा रात को नशे की हालत में हवाई फायर करके दहशत पैदा की गई। चौकी इंचार्ज एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि दोनों आढ़ती आपस में चाचा भतीजा हैं। जो रात को कोविड नियमों का उल्लंघन करते शराब पीकर हवाई फायर कर रहे हैं। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई जा रही है। नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

गोइंदवाल साहिब के गांव माणकदेके निवासी तरसेम सिंह सेमा नाबालिग को उसके घर से अगवा करके ले गया। एएसआइ सुखचैन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर आरोपित विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि 11 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। उसे आधी रात को तरसेम सिंह सेमा ने विवाह का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी