गार्ड ने सोमा कंपनी के गोदाम में घुसने से रोका तो चलाई गोलियां

गांव चूसलेवड़ स्थित सोमा कंपनी के गोदाम में एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने अंदर दाखिल होने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:00 AM (IST)
गार्ड ने सोमा कंपनी के गोदाम में घुसने से रोका तो चलाई गोलियां
गार्ड ने सोमा कंपनी के गोदाम में घुसने से रोका तो चलाई गोलियां

संसू, पट्टी : गांव चूसलेवड़ स्थित सोमा कंपनी के गोदाम में एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने अंदर दाखिल होने का प्रयास किया। गुरदासपुर जिले के गांव शरफ कोट निवासी गुरविदर सिंह ने बताया कि वह सोमा कंपनी के गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज लगा हुआ है। गोदाम से अनाज की तुलाई करके गाडि़यों में लोड करवाया जा रहा था। रात 11 बजे एक दर्जन हथियारबंद लोग आए और गोदाम में दाखिल होने का प्रयास किया। उसने उन्हें गोदाम में दाखिल होने से रोक दिया। इस पर आरोपित राइफलों व पिस्टलों से गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। थाना सदर पट्टी के एएसआइ कुलवंत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घरेलू विवाद में चमराग रोड पर चली गोलिया

थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते चमराग रोड स्थित एकता नगर में शनिवार की रात घरेलू विवाद में कुछ लोगों ने हवाई फायर शुरू कर दिए। झगड़े में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बारे में पता चलते ही इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। तरसेम लाल ने बताया कि उनके बेटे दलीप छाबड़ा की शादी तरनतारन के गोइंदवाल में हुई है। बेटी और बहू में अक्सर तकरार होती रहती है। कुछ दिन पहले बहू झगड़ा का मायके चली गई थी। बेटे के ससुराली उसे कुछ दिनों से धमकिया दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के रिश्तेदारों ने शनिवार की रात उनके घर के बाहर आकर गोलिया चलाई और जान से मार देने की धमकिया देकर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी