जमीन विवाद में घर में दाखिल होकर मां-बेटे को पीटा

गांव बेगमपुरा में कुछ लोगों ने राजविदर कौर के घर में दाखिल होकर उसकी और बेटे सुखमन सिंह से मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:37 PM (IST)
जमीन विवाद में घर में दाखिल होकर मां-बेटे को पीटा
जमीन विवाद में घर में दाखिल होकर मां-बेटे को पीटा

संसू, सरहाली कलां: गांव बेगमपुरा में कुछ लोगों ने राजविदर कौर के घर में दाखिल होकर उसकी और बेटे सुखमन सिंह से मारपीट की। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव बेगमपुरा निवासी राजविदर कौर ने बताया कि उसकी जमीन पर सलविदर सिंह ने जबरन कब्जा कर रखा है। कब्जा छुड़वाने के लिए महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इस कारण सलविदर सिंह ने गुरनिशान सिंह, गुरजंट सिंह, रणजोध सिंह, जसबीर कौर, बलविदर कौर, राजविदर कौर को साथ लेकर उसके घर में दाखिल होकर हमला कर दिया। हमले में राजविदर कौर व उसके बेटे सुखमन सिंह को घायल कर दिया और आरोपितों ने जाते समय घर के सामान की तोड़फोड़ भी की। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआइ बलदेव राज मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को अस्पताल दाखिल करवाया। महिला के बयानों पर थाना सरहाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि किसी भी आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। महिला को घायल करने का मामला दर्ज

वहीं चोहला साहिब के गांव घड़का निवासी राज कौर नामक महिला पर कुछ लोगों ने मामूली विवाद के चलते हमला कर दिया। एएसआइ हरदयाल सिंह ने बताया कि राज कौर नामक महिला पर तेजधार हथियारों से रात को आठ बजे सुखदेव सिंह अपनी पत्नी हरजीत कौर, बेटे लवप्रीत सिंह के अलावा हरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरशरन सिंह से मिलकर हमला किया। हमले दौरान घायल राज कौर को सरहाली के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी