रंजिशन युवक पर हमला कर घायल किया, आठ लोगों पर केस

बस्ती बाबा जीवन सिंह में गुलशन नामक लड़के को हमला करके घायल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 09:01 AM (IST)
रंजिशन युवक पर हमला कर घायल किया, आठ लोगों पर केस
रंजिशन युवक पर हमला कर घायल किया, आठ लोगों पर केस

संसू, पट्टी : बस्ती बाबा जीवन सिंह में गुलशन नामक लड़के को हमला करके घायल कर दिया गया। एएसआइ बलविदर सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुलविदर कौर ने बताया कि वह अपने लड़के गुलशन के साथ घर में थीं। सुबह नौ बजे घर के बाहर कुछ लोगों ने गुलशन को आवाज देकर बुलाया। वह बाहर गया तो आरोपितों ने यह कहते उसकी मारपीट शुरू कर दी कि वह लड़की को तंग करता है। कुलविदर कौर के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। इस बाबत स्वर्ण कौर, रोहित कुमार, सतनाम सिंह, प्रिस कुमार, जसमेहर सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकानदार खिलाफ मामला दर्ज

तरनतारन में जंडियाला रोड पेट्रोल पंप के पास करियाना स्टोर के मालिक संजीव कुमार खिलाफ प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करके दुकान खोलने का मामला दर्ज किया गया। एएसआइ बलदीप सिंह ने बताया कि दुकानदार को गिरफ्तार करके बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। शराब समेत काबू

चोहला साहिब के अंतर्गत आते गांव राणीवलाह निवासी हरजिदर सिंह के घर में छापामारी करके 6750 एमएल अवैध शराब बरामद की गई। एएसआइ गुरिदर सिंह ने बताया कि आरोपित खिलाफ आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोस्तों संग गया था युवक, पंचायत ग्राउंड में मिली लाश

चविडा देवी कस्बे से गांव भोआ फतेहगढ़ को जाने वाली सड़क पर स्थित पंचायती खेल मैदान में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव वरियामनंगल के रूप में हुई है। दिलबाग सिंह ने कहा कि उनका बेटा दोस्तों के साथ गया था पर घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो उसकी लाश पंचायत ग्राउंड में मिली। बेटे हरप्रीत के शरीर पर चोटों के निशान थे। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआइ अजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी