जागरूकता से होगा सामाजिक बुराइयों से मुकाबला : जज गौरव गुप्ता

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी (कन्या) स्कूल वल्टोहा में पर्यावरण बचाओ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशे से दूरी बनाने के लिए पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने के मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:31 PM (IST)
जागरूकता से होगा सामाजिक बुराइयों से मुकाबला : जज गौरव गुप्ता
जागरूकता से होगा सामाजिक बुराइयों से मुकाबला : जज गौरव गुप्ता

संसू, खेमकरण : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी (कन्या) स्कूल, वल्टोहा में पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशे से दूरी बनाने के लिए पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने के मुकाबले करवाए गए। इसमें पट्टी के जज गौरव गुप्ता और गुरप्रीत सिंह ने प्रिसिपल विजय कुमार की मौजूदगी में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को हर गांव से घर तक लागू करके इसका फायदा लेना चाहिए। नशे जैसी सामाजिक बुराइयों का मुकाबला करने लिए सामाजिक जागरूकता की जरूरत है। सिविल जज गौरव गुप्ता ने बताया कि फ्री लीगल ऐड की योजनाओं से भी लोगों को जानकारी लेते रहना चाहिए।

इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने के मुकाबले में हिस्सा लिया। मुकाबले में विजयी रहने वाली छात्राओं को सिविल जज गौरव गुप्ता और गुरप्रीत सिंह ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी