तस्कर दया सिंह और बर्खास्त एएसआइ हरपाल को भेजा जेल

तस्कर दया सिंह अलगो को छोड़ने वाले एएसआइ हरपाल सिंह ने पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 03:00 AM (IST)
तस्कर दया सिंह और बर्खास्त एएसआइ हरपाल को भेजा जेल
तस्कर दया सिंह और बर्खास्त एएसआइ हरपाल को भेजा जेल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : 15 किलो अफीम समेत पकड़े गए तस्कर दया सिंह अलगो को 6.68 लाख रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ने वाले एएसआइ हरपाल सिंह ने तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगने दिया। वहीं गिरफ्तार किए तस्कर दया सिंह ने भी अपनी जुबान नहीं खोली। रविवार को दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

15 किलो अफीम समेत काबू किए गए गांव अलगो निवासी तस्कर दया सिंह से 6.68 लाख की रिश्वत लेकर एएसआइ हरपाल सिंह ने मौके पर ही छोड़ दिया था। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले एएसआइ हरपाल सिंह को गिरफ्तार करके रिश्वत के रूप में ली गई 6.68 लाख की राशि बरामद की गई। जिसके बाद तस्कर दया सिंह को काबू करके एक दिन का रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान दोनों आरोपितों से कोई बड़ा सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य तस्करों सरबजीत सिंह घुर्कविड व सकत्तर सिंह भिखीविड को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि 6.68 लाख की राशि लेकर तस्कर दया को जब छोड़ा गया तो 15 किलो अफीम भी एएसआइ हरपाल सिंह ने तस्कर को ही दे दी थी। यह अफीम कहां गई, यह पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। हेरोइन सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर काबू

वहीं हेरोइन का धंधा करने के आरोप में दो आरोपितों को शनिवार रात पुलिस ने काबू किया। थाना सी डिवीजन की पुलिस ने आरोपित की पहचान गुरदासपुर के दीनानगर निवासी रिकू कुमार और साहिल कुमार के रूप में बताई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित हेरोइन सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी दौरान नाकाबंदी कर पुलिस ने दोनों को धर लिया और उनके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की।

chat bot
आपका साथी