कांग्रेस सरकार सिर्फ वादे करने में लगी : संधू

पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल वक्त गुजारने लिए लोगों के साथ वादे कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:42 PM (IST)
कांग्रेस सरकार सिर्फ वादे करने में लगी : संधू
कांग्रेस सरकार सिर्फ वादे करने में लगी : संधू

संस, तरनतारन : पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल वक्त गुजारने लिए लोगों के साथ वादे कर रही है। जबकि शिरोमणि अकाली दल की बढ़ रही लोकप्रियता के कारण पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

शिअद के प्रवक्ता एडवोकेट आरपी सिंह मैनी द्वारा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पड्डा के आवास पर आयोजित बैठक मौके संधू ने कहा कि बेअदबी के मामले पर पहले कैप्टन अमरिदर सिंह ने घटिया सियासत की। अब नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शिअद को बदनाम करने लिए झूठी बयानबाजी की जा रही है। एडवोकेट आरपी सिंह मैनी ने कहा कि विस हलका तरनतारन से हरमीत सिंह संधू की शानदार जीत यकीनी बनाने लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। जसवंत सिंह पड्डा ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर अभी से लोगों में उत्साह कायम हो रहा है। लोग सुखबीर सिंह बादल को राज्य का मुख्यमंत्री देखना चाहते है।

chat bot
आपका साथी