नगर कौंसिल अध्यक्ष के लिए सेखों होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी : गिल

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बजा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:53 PM (IST)
नगर कौंसिल अध्यक्ष के लिए सेखों होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी : गिल
नगर कौंसिल अध्यक्ष के लिए सेखों होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी : गिल

संवाद सूत्र, पट्टी : स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बजा दिया। गिल ने बैठक करते हुए दलबीर सिंह सेखों को कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर कौंसिल अध्यक्ष के तौर पर घोषित किया। साथ ही वार्ड नंबर चार से कुलविंदर सिंह बब्बा को टिकट देने का एलान किया।

हरमिंदर सिंह गिल ने बैठक करते कहा कि चार वर्ष के दौरान पट्टी शहर का जो विकास करवाया गया है, उसको मुद्दा बनाकर ये चुनाव लड़े जा रहे है। गिल ने कहा कि इस चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने दलबीर सिंह सेखों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे शहर के लोग कांग्रेस को जिताने जा रहे हैं। ऐसे में दलबीर सिंह सेखों वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ेंगे व शानदार जीत प्राप्त करेंगे। दलबीर सिंह सेखों ने विधायक गिल का धन्यवाद करते कहा कि उन्हें जो सम्मान दिया गया है, वह उनके ऋणी हैं। चेयरमैन जगतार सिंह बुर्ज, प्रिंसिपल हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट दीपक अरोड़ा, विजय कुमार, साधू सिंह चंबल, वजीर सिंह पारस मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की घोषणा की : नगर कौंसिल पट्टी के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पहलकदमी करते हुए 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रणजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान की ओर से जो सूची जारी की गई है, उनमें नगर कौंसिल पट्टी के सभी वार्डो से प्रत्याशी मैदान में उतारते हुए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। चीमा ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से पलविंदर कौर पिंकी, वार्ड नंबर 2 से रंजीत सिंह, 3 से परमजीत कौर, 4 से धर्मबीर सिंह, 5 से अमरजीत कौर, 6 से कुलवंत सिंह, 7 से लखबीर सिंह, 8 से प्रगट सिंह, 9 से रमन रानी, 10 से विपिन कुमार, 11 से बलजीत सिंह, 12 से गुरप्रीत सिंह, 13 से बलजीत कौर, 14 से सविंदर सिंह, 15 से लखविंदर कौर, 16 से संदीप सिंह सोनू, 17 से दर्शना देवी, 18 से डिंपल गोयल, 19 से हरजोत कौर को प्रत्याशी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी