कुष्ठ आश्रम के बच्चों का हुनर निखार रहीं शाजिया ठाकुर

समाज में सौंदर्य प्रतियोगिताओं को सदैव नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:04 PM (IST)
कुष्ठ आश्रम के बच्चों का हुनर निखार रहीं शाजिया ठाकुर
कुष्ठ आश्रम के बच्चों का हुनर निखार रहीं शाजिया ठाकुर

जागरण संवाददाता, तरनतारन: समाज में सौंदर्य प्रतियोगिताओं को सदैव नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है। इसके बावजूद लड़कियां माडलिंग से जुड़ना चाहती हैं। यह कहना है 'मिस पंजाब डिस्कवर योरसेल्फ 2019' विजेत शाजिया ठाकुर का। शाजिया जहां इन दिनों मिस इंडिया का खिताब जीतने के लिए मेहनत कर रही हैं, वहीं हुनर प्रोजेक्ट के तहत कुष्ठ आश्रम में रहने वाली लड़कियों को गिद्दा, भंगड़ा, डांस व पेंटिंग सिखा रही हैं।

कला सुमन रंगमंच के डायरेक्टर रमेश सिंह चंदेल की पोती शाजिया ठाकुर का कहना है कि कुष्ठ आश्रम के करीब 20 बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षित करके उनको अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र की लड़कियों को अगर अवसर मिले तो वे पढ़ाई के साथ-साथ माडलिंग के क्षेत्र में भी अपना नाम कमा सकती हैं। तीन सप्ताह के दौरान कुष्ठ आश्रम के बच्चों का अच्छा रुझान सामने आ रहा है। सप्ताह में एक दिन इन बच्चों की क्लास लगाकर उनको अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही इन बच्चों को कोरोना महामारी से बचने लिए जागरूक भी किया जाता है। कुष्ठ आश्रम में रहने वाले बच्चे अमृता, मानसी, नावीको, अमित, गोलू, पारू, अक्षय, आसिद खान, बंदना, माधवी भी इन प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत से भाग ले रहे हैं। बच्चे पोस्टर व पेंटिंग के जरिए दे रहे समाज को संदेश

डांसिंग के अलावा पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग के मुकाबले भी करवाए जाते हैं। इन मुकाबलों में बच्चों द्वारा पानी बचाने, बिजली का कम प्रयोग करने, हरी सब्जियों का सेवन करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, पौधे लगाने, नशे से दूर रहने, बाल विवाह के खिलाफ डटे रहने का संदेश दिया जाता है। शाजिया ठाकुर नई मिसाल की कायम

डीसी कुलवंत सिंह धूरी ने कहा कि शाजिया ठाकुर की ओर से हुनर मुहिम के तहत ऐसे परिवारों के बच्चों को हुनरमंद किया जा रहा है, जो समाज में अपनी पहचान से दूर थे। शाजिया ठाकुर अपने दादा रमेश सिंह चंदेल के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए बच्चों को तरक्की की राह पर ले जा रही हैं, जो नई मिसाल है।

chat bot
आपका साथी