सेवा भारती संस्था ने नवरात्र में 101 कन्याओं का किया पूजन

सेवा भारती संस्था की ओर से चल रहे नवरात्र में 101 कन्याओं का पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:10 PM (IST)
सेवा भारती संस्था ने नवरात्र में 101 कन्याओं का किया पूजन
सेवा भारती संस्था ने नवरात्र में 101 कन्याओं का किया पूजन

संस, तरनतारन : सेवा भारती संस्था की ओर से चल रहे नवरात्र में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मां भगवती के पावन स्वरूप पर पुष्प अर्पित किए गए व ज्योति प्रज्वलित कर मां की आराधना की गई।

इसके उपरांत कन्याओं ने मां भगवती की आराधना करते हुए भेंटों का गायन किया। सेवा भारती संस्था के नेता नरेश मरवाहा ने कहा कि हमारा कंजक पूजन करना तभी सफल है, यदि हम गर्भ में पल रही कन्याओं की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि कन्याओं की रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए ताकि समाज में महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार मिल सके। इसके लिए समाज का जागरूक होना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी है। इस मौके सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, अरुण गुप्ता, रविदर सूद, विवेक गुप्ता, आकाश अरोड़ा, मनिदर दीदी, रेखा, नेहा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी