सरपंच संवाद में स्वच्छता परहुई पंचायतों में चर्चा

वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लाक नौशहरा पन्नूआ से संबंधित पंचायतों के साथ सरपंच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:45 PM (IST)
सरपंच संवाद में स्वच्छता परहुई पंचायतों में चर्चा
सरपंच संवाद में स्वच्छता परहुई पंचायतों में चर्चा

संवाद सहयोगी, तरनतारन : वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लाक नौशहरा पन्नूआ से संबंधित पंचायतों के साथ सरपंच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक समिति चेयरमैन साधू सिंह चंबल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सरपंच प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तहत गांवों का विकास करना बहुत आसान हो चुका है।

वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के सहायक जिला सेनिटेशन अधिकारी दलजीत सिंह कोहली ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 100 दिन तक चलेगा। इसमें जल जीवन मिशन तहत हर घर को पेयजल मुहैया करवाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे पड़ाव में ग्रामीणों को जागरूक करना है। इसलिए पहले पड़ाव तहत पंचायतों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में शौचालय नहीं बने, उनको शौचालय बनाकर दिए जाने है। पानी की संभाल, साफ-सफाई मद्देनजर अभियान से ही स्वच्छता फैलेगी। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट (थापर माडल) तहत गंदे पानी को साफ करके सिचाई में प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। सरपंच प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल ने कहा कि भारत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए लोगों का भरपूर सहयोग रहा है। इस मौके पर कोआर्डिनेटर सरवन सिंह, सरपंच कुलवंत सिंह, अजमेर सिंह, मेहर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलजिदर सिंह, कश्मीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी