लॉकडाउन दौरान चेरिटेबल ट्रस्ट ने निभाई अपनी जिम्मेदारी: धुन्ना

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट जिला अध्यक्ष प्रिंस धुन्ना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान तरनतारन जिले के जरूरतमंद परिवारों को लगातार राशन मुहैया करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:57 PM (IST)
लॉकडाउन दौरान चेरिटेबल ट्रस्ट ने निभाई अपनी जिम्मेदारी: धुन्ना
लॉकडाउन दौरान चेरिटेबल ट्रस्ट ने निभाई अपनी जिम्मेदारी: धुन्ना

संसू, पट्टी: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट जिला अध्यक्ष प्रिंस धुन्ना ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान तरनतारन जिले के जरूरतमंद परिवारों को लगातार राशन मुहैया करवाया जा रहा है। नवंबर तक चार हजार और परिवारों को राशन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संस्थापक एसपी सिंह ओबराय द्वारा राज्य भर में वेंटिलेटर मशीनें, तीन लाख ट्रिपल लेयर मास्क, 20 हजार एन95 मास्क, 13 हजार पीपीई किट्स मुहैया करवाई गई हैं। 100 परिवारों को हर माह पेंशन दी जा रही है। यहां महासचिव गुरप्रीत सिंह पनगोटा, इंद्रप्रीत सिंह धामी, विशाल सूद, हरीश धवन, भूपिंदर सिंह सभरा, अमित जैन, संजीव सूद, केपी गिल, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, नवरूप संधू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी