सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट की एंबुलेंस व शव वाहन

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डा. एसपी सिंह ओबराय की ओर से जरूरतमंद लोगों की सुविधा लिए जिले में एक एंबुलेंस व एक शव वाहन भेंट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:02 PM (IST)
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट की एंबुलेंस व शव वाहन
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट की एंबुलेंस व शव वाहन

संस, तरनतारन : सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डा. एसपी सिंह ओबराय की ओर से जरूरतमंद लोगों की सुविधा लिए जिले में एक एंबुलेंस व एक शव वाहन भेंट किया गया। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी कुलवंत सिंह धूरी को वाहनों की चाबियां ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रिंस धुन्ना ने सौंपीं।

उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन अनूप कुमार ने एंबुलेंस और विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने शव वाहन देने की मांग उठाई थी। एसपी सिंह ओबराय ने दोनों मांगों को पूरा कर दिया है। डीसी कुलवंत सिंह धूरी व सिविल सर्जन अनूप कुमार ने डा. ओबराय का धन्यवाद किया। इस मौके एडीसी जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, ट्रस्ट के महा सचिव गुरप्रीत सिंह पनगोटा, इंद्रप्रीत सिंह धामी, विशाल सूद, केपी गिल, दिलबाग सिंह योद्धा, मनिंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह, उजवलप्रीत सिंह, अमरजीत झब्बाल, बलजीत सिंह बिट्टू, दीवान सिंह, नवरूप सिंह संधू, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी