कांग्रेस सरकार ने चुनावी मेनिफेस्टो का किया अपमान : संधू
गांव मूसे कलां में मुख्तार सिंह व हरप्रीत सिंह के आवास पर शिअद वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए युवा अकाली दल के पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पहला मौका है कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव मेनिफेस्टो का अपमान करके विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
संवाद सू्त्र, झब्बाल : गांव मूसे कलां में मुख्तार सिंह व हरप्रीत सिंह के आवास पर शिअद वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए युवा अकाली दल के पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह संधू ने कहा कि पहला मौका है कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव मेनिफेस्टो का अपमान करके विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। चुनावी मेनिफेस्टो कोई कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि जनता के साथ किए वादों का बड़ा सुबूत होता है।
इकबाल सिंह संधू ने कहा कि राज्य भर में मुलाजिम वर्ग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। महंगी बिजली से पंजाब के लोगों को लूटा जा रहा है। शगुन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन, आटा दाल योजना, घर-घर नौकरी, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस सरकार की नाकामी कारण मंत्री, विधायक और नेता राज्य की जनता का सामना नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि तरनतारन हलके में शिअद की मजबूती लगातार बढ़ रही है। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुआई में युवा वर्ग पार्टी के साथ डटकर खड़ा है।
इस मौके पर गुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरलाल सिंह दोबलिया, सूबेदार बलबीर सिंह, दया सिंह, डा. स्वर्ण सिंह, सुखवंत सिंह, सतनाम सिंह छापा, शमशेर सिंह झामका, जगजीत सिंह मालूवाल, कुलबीर सिंह धूरी, रणजीत सिंह राणा, गोपी झामका, डा. मनप्रीत सिंह, सतकरतार सिंह झामका, मनजीत सिंह मन्ना ने इकबाल सिंह संधू को सम्मानित किया।