खडूर साहिब सीट बसपा को देने पर शिअद कर रहा विचार

पूर्व मंत्री अनिल जोशी को शिअद ने प्रत्याशी बनाया है। इससे बसपा को दूसरी सीट देने की चर्चा शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 06:00 AM (IST)
खडूर साहिब सीट बसपा को देने पर शिअद कर रहा विचार
खडूर साहिब सीट बसपा को देने पर शिअद कर रहा विचार

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : भाजपा से निष्कासित पूर्व मंत्री अनिल जोशी को शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पार्टी में शामिल कर अमृतसर के विधानसभा क्षेत्र उत्तरी से प्रत्याशी बनाया है। पहले उक्त सीट शिअद ने बसपा को दी थी। बसपा को अब कोई और सीट देने के लिए मना लिया गया है। अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि बसपा को खडूर साहिब की सीट दी जा सकती है।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में खडूर साहिब सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा को कांग्रेस के रमनजीत सिंह सिक्की ने हराया था। इसके बाद ब्रह्मंपुरा को 2014 के लोकसभा चुनाव में शिअद ने प्रत्याशी बनाया और ब्रह्मंपुरा चुनाव जीत गए। बेअदबी के मामले में कांग्रेस के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने विधानसभा की सदस्यता से जब त्याग पत्र दिया तो यहां 2016 में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में शिअद ने ब्रह्मंपुरा के बेटे रविदर सिंह ब्रह्मंपुरा को प्रत्याशी बनाया और शिअद को जीत मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में रमनजीत सिंह सिक्की मैदान में उतरे और चुनाव जीत गए।

रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत का झंडा उठाया। इसके बाद ब्रह्मंपुरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद खडूर साहिब की सीट पर कई अकाली नेता दावा जताते रहे हैं। पिछले चार वर्ष से खडूर साहिब में सक्रिय रहे पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को पार्टी ने तरनतारन से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब खडूर साहिब में शिअद की टिकट के लिए एसजीपीसी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अलविदरपाल सिंह पखोके, शिअद महिला विग की जिला अध्यक्ष रुपिदर कौर ब्रह्मंपुरा के अलावा दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, रमनदीप सिंह भरोवाल समेत कई अकाली दावा जता रहे हैं। इससे हलके में शिअद की फूट गहरी हो रही है। फूट पर कंट्रोल करने के लिए शिअद खडूर साहिब की सीट बसपा के खाते में डालने पर विचार हो रहा है।

इस संबंध में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी कहते हैं कि शिअद के साथ गठबंधन सियासी तौर पर नहीं, बल्कि पंजाब के हित के लिए है। विधानसभा हलका अमृतसर उत्तरी से अनिल जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट के बदले किस अन्य सीट से बसपा चुनाव लड़ेगी, यह फैसला बहुत जल्द हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी