जोशी के हलके में 28 को शिअद की रैली, रटौल ने तरनतारन में लगाई वर्करों की ड्यूटी

अमृतसर के उत्तरी हलके में 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:32 PM (IST)
जोशी के हलके में 28 को शिअद की रैली, रटौल ने तरनतारन में लगाई वर्करों की ड्यूटी
जोशी के हलके में 28 को शिअद की रैली, रटौल ने तरनतारन में लगाई वर्करों की ड्यूटी

जासं, तरनतारन : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया 28 अगस्त को अमृतसर के उत्तरी हलके में रैली करेंगे। पूर्व मंत्री अनिल जोशी की ओर से आयोजित की जा रही रैली की तैयारी के संबंध में रविवार को युवा अकाली दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभजीत रटौल ने बैठक की। इस दौरान रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई।

रटौल ने कहा कि पंजाब में शिअद की सरकार बननी तय है। पूर्व मंत्री अनिल जोशी की अगुआई में शिअद को माझा में मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनता कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है, जबकि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा भी बेनकाब हो चुका है। आम आदमी पार्टी पर भी लोगों को यकीन नहीं है। सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में मुनीश कुमार, संजीव शर्मा, ठेकेदार बबलू नैय्यर, समीर शर्मा, वेणु शर्मा, नीलम शर्मा, बब्बू गंडा सिंह वाला, बलजीत सिंह, सुखबीर सिंह कंबोज, हरप्रीत सिंह, अमन चंदी, पप्पू मेडिकल एंक्लेव, मनोज कुमार, हरीश महाजन व सुनील धवन मौजूद थे।

शिअद में आते ही बढ़ा जोशी का जोश

वर्ष 2000 में भाजपा के मंडल तरनतारन के अध्यक्ष के तौर पर सियासत में कूदे अनिल जोशी के हाथ लगातार कामयाबी ही लगती रही। वर्ष 2007 में उन्होंने पहली बार अमृतसर के उत्तरी हलके से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा व जीत दर्ज की। 2012 में दूसरी बार जीत का प्रचम लहराया और अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। कृषि कानूनों के संबंध मे किसानों का पक्ष लेने वाले जोशी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। अब उन्होंने शिअद में शामिल होते ही पार्टी की मजबूती के लिए काम शुरू कर दिया है। अब पार्टी हाई कमान के समक्ष अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए 28 अगस्त को गोल्डन गलेक्सी रिजोर्ट में रैली रखी है। रैली को कामयाब बनाने के लिए प्रभजीत रटौल ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी