कैप्टन सरकार की नीति मुलाजिम विरोधी : गुरबिंदर गिल

पंजाब रोडवेज-पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह गिल महासचिव सतनाम सिंह ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार मुलाजिम विरोधी नीति अपना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:00 AM (IST)
कैप्टन सरकार की नीति मुलाजिम विरोधी : गुरबिंदर गिल
कैप्टन सरकार की नीति मुलाजिम विरोधी : गुरबिंदर गिल

संवाद सूत्र, पट्टी : पंजाब रोडवेज-पनबस कंट्रैक्ट वर्कर यूनियन अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह गिल, महासचिव सतनाम सिंह ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार मुलाजिम विरोधी नीति अपना रही है। अस्थायी मुलाजिमों को न तो पक्का किया जा रहा है और न ही समय पर वेतन मिल रहा है। रोडवेज डिपो के आगे गेट रैली करते हुए उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ डट रहे हैं। गुरबिंदर सिंह गिल ने कहा कि देश की केंद्र सरकार की नीति भी पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर करने वाली है। कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि को बचाने के लिए के 26 जनवरी के किसान ट्रैक्टर परेड को पूरी तरह से समर्थन देते हैं। उन्होंने बताया कि ठेका मुलाजिम पक्के करवाने, किसान-मजदूर व विद्यार्थियों के हित को लेकर 26 जनवरी को तहसील स्तर पर रोष दिवस मनाएंगे।

इस मौके पर सरपरस्त बलजीत सिंह कैरों, गुरमेल सिंह वीरम, जसबीर सिंह, दविंदर सिंह, महिल सिंह, रबिंदर सिंह रोमी, सतनाम सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखजीत सिंह मौजूद थे।

सांसद बिट्टू पर हमला किसानों को बदनाम करने की साजिश : अनीता

तरनतारन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा के साथ धरना देते हुए कहा कि लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर जो हमला हुआ, वह किसानों को बदनाम करने की साजिश थी। कुछ लोग किसान आंदोलन को बदनाम करने लिए ऐसी हरकतें कर रहे है। इससे हमें जागरूक रहना होगा।

chat bot
आपका साथी