पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन

कृषि व किसान भलाई विभाग की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए जिले में पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चार प्रचार वैनों को डीसी कुलवंत सिंह ने ब्लाक तरनतारन नौशहरा पन्नूआ चोहला साहिब व खडूर साहिब के लिए रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:51 PM (IST)
पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन
पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी प्रचार वैन

संवाद सहयोगी, तरनतारन : कृषि व किसान भलाई विभाग की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए जिले में पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चार प्रचार वैनों को डीसी कुलवंत सिंह ने ब्लाक तरनतारन, नौशहरा पन्नूआ, चोहला साहिब व खडूर साहिब के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह चारों वैन प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी। प्रचार वैन पर्यावरण को दूषित होने से बचाने, सड़क हादसों से बचाव, मित्र कीड़ों की संभाल आदि के बारे में भी जानकारी देगी। इन वैनों के साथ कृषि विभाग से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो किसानों को निजी तौर पर मिलकर जागरूक करेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी कुलजीत सिंह सैनी ने बताया कि किसानों को गेहूं की नाड़ को आग नहीं लगाने दी जाएगी और किसानों को इस बारे में प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो किसान धान की पराली को आग लगाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके डा. हरपाल सिंह पन्नू, डा. जगविदर सिंह (कृषि अधिकारी), डा. रुलदा सिंह (कृषि विकास अधिकारी), विक्रम सूद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी