वेतन जारी न करने पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेतन जारी न करने पर पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 12:17 AM (IST)
वेतन जारी न करने पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
वेतन जारी न करने पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, तरनतारन : वेतन जारी न करने पर पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन ने खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मियों का रोका गया वेतन तुरंत जारी करने की मांगी की।

विभाग के कार्यकारी इंजीनियर कार्यालय के सामने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन की अगुआई यूनियन के जिला अध्यक्ष बलजिंदर सिंह दोबलिया ने की। उन्होंने कहा कि खजाना मंत्री ने सभी विभागों का वेतन जारी करने का दावा किया था, जो खोखला साबित हो रहा है। चार विभाग अभी ऐसे हैं, जहां कर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। सतनाम सिंह अमरकोट ने कहा कि जल आपूर्ति विभाग ने अभी तक वेतन जारी नहीं किया है। इस कारण कर्मियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सुखमिंदर जीत सिंह गिल, परमजीत सिंह मुगलचक्क ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार फैलाने वाले अधिकारियों का वेतन उन कर्मियों को देन चाहिए, जो अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। इस मौके पर दविंदर सिंह बिट्टू, लखबीर सिंह, मिल्खा सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, संतोख सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सरवन सिंह, सतनाम सिंह कालिया भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी