किसान खुशहाल रहेंगे तभी देश का व्यापार चलता रहेगा : हरमीत

किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए चोहला साहिब के दुकानदारों ने बाजारों में रोष मार्च करते करते हुए कृषि सुधार कानून की प्रतियां फूंकी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:04 AM (IST)
किसान खुशहाल रहेंगे तभी देश का व्यापार चलता रहेगा : हरमीत
किसान खुशहाल रहेंगे तभी देश का व्यापार चलता रहेगा : हरमीत

संवाद सूत्र, चोहला साहिब : किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए चोहला साहिब के दुकानदारों ने बाजारों में रोष मार्च करते करते हुए कृषि सुधार कानून की प्रतियां फूंकी। दुकानदारहरमीत सिंह सोनू, तरसेम नैयर, कृपाल सिंह सोनू धामी, अमित कुमार नैयर ने कहा कि अगर किसान खुशहाल है तभी देश का व्यापार चलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिन तीन कृषि कानूनों को लागू किया है, वह किसानों के हित में नहीं है। मनजिंदर सिंह मन्ना, बिट्टू नैयर ने कहा कि लोगों की वोट से चुनी हुई सरकारें हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करती हैं, लेकिन केंद्र सरकार ऐसे गलत कानून लाकर किसानी को खत्म करना चाहती है। इस मौक पर सरपंच लखबीर सिंह लक्खा, बलविंदर सिंह बिंदा, मेंबर पंचायत तरसेम सिंह, मास्टर दलबीर सिंह चंबा, सविंदर सिंह गंडीविंड, प्रितपाल सिंह, अश्वनी जोशी, अंग्रेज सिंह, बलविंदर सिंह बिल्ला, भूपिंदर सिंह, सागर आनंद, कुलबीर सिंह, नरिदर सिंह सरबजीत सिंह संधू, अवतार सिंह मौजूद थे। उधर, रइया में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में दिल्ली किसान मोर्चा में लोगों की लगातार भागेदारी करवाने के लिए किरती किसान यूनियन की तहसील बाबा बकाला की बैठक रविदर सिंह की अध्यक्षता में गांव छज्जलवड्डी में हुई। बैठक में 26 जनवरी की दिल्ली किसान परेड में शामिल होने के लिए 21 जनवरी को जिला अमृतसर से 100 ट्रैक्टर-ट्रालियों का बड़ा जत्था जाएगा। इसमें बाबा बकाला तहसील के अलग-अलग गांवों के 20 ट्रैक्टर-ट्रालियों का जत्था भी गांव छज्जलवड्डी से दोपहर 12 बजे शामिल होकर सिघु बार्डर के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर जरमनजीत सिंह, प्रकाश सिंह, युद्धवीर सिंह, चनन सिंह, दलबीर सिंह, सुरजीत, पूरण चंद, जसपाल सिंह, परगट सिंह, मंजीत सिंह, सुखचैन सिंह, महिदर सिंह, कुलवंत सिंह, बलकार सिंह, अजीत सिंह, गुरकंवर सिंह, निरभैल सिंह, राजेश कुमार, मिल्खा सिंह, झिरमिल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी