पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम से बढ़ा आर्थिक बोझ : गंडीविंड

भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की ओर से गांव दोदे में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम से बढ़ा आर्थिक बोझ : गंडीविंड
पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम से बढ़ा आर्थिक बोझ : गंडीविंड

संवाद सूत्र, झब्बाल : भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की ओर से गांव दोदे में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह गंडीविंड व प्रेस सचिव जगबीर सिंह बब्बू गंडीविंड ने संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ पूरे देश के किसान-मजदूर दिल्ली के बार्डर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ करीब तीन महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की ओर से आए दिन डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे देश के प्रत्येक वर्ग पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इस मौके पर सविंदर सिंह दोदे, मुखतार सिंह, पूर्व सरपंच इंद्रपाल सिंह, बलजिंदर सिंह काला, जसबीर सिंह चीमा, मुखतार सिंह चीमा, लक्खा सिंह दोदे, बलजीत सिंह पटवारी गंडीविंड, भूपिंदर सिंह दोदे, संतोख सिंह फौजी, सुखराज सिंह, गुरबाज सिंह दोदे, निशान सिंह, मनजिंदर, पलविंदर मौजूद थे।

उधर, दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की धार तेज करने के लिए किसानों ने योजनाबद्ध ढंग से तैयारियां शुरू कर दी है। 30 हजार के करीब किसानों को एक बार फिर दिल्ली बार्डर पर लेकर जाने की योजना है। इस के लिए गांव स्तर पर किसानों को दिल्ली चलाने के लिए जागृत किया जा रहा है। गांव स्तर पर लोगों को जागृत करने के लिए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं और वर्करों ने जिम्मेवारी संभाल ली है।

संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता गुरबचन सिंह चब्बा ने बताया कि संगठन की ओर से पांच मार्च को किसानों को एक विशाल जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रचार किया जा रहा है कि किसानी आंदोलन फेल हो रहा है।

chat bot
आपका साथी