पेरोल पर आया आरोपित नहीं पहुंचा जेल, केस

विधानसभा हलका खेमकरण के गांव अलगो कोठी निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ थाना वल्टोहा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:02 AM (IST)
पेरोल पर आया आरोपित नहीं पहुंचा जेल, केस
पेरोल पर आया आरोपित नहीं पहुंचा जेल, केस

जासं, तरनतारन : विधानसभा हलका खेमकरण के गांव अलगो कोठी निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ थाना वल्टोहा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपित प्रेम सिंह के खिलाफ वर्ष 2012 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस केस में आरोपित को दस वर्ष की सजा सुनाई गई। कोरोना काल के दौरान आरोपित प्रेम सिंह को पेरोल पर घर भेज दिया गया। समय-समय पर उसकी छुट्टी में बढ़ोतरी भी की गई। पठानकोट की सब जेल में प्रेम सिंह ने नौ मार्च को हाजिरी लगवानी थी। परंतु वह वापस जेल में नहीं पहुंचा। केंद्रीय जेल अमृतसर के सहायक सुपरिटेंडेंट बलजीत सिंह ने 18 मार्च को पुलिस को शिकायत की। चौकी इंचार्ज एसआइ चरन सिंह ने आरोपित प्रेम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना एन्क्लेव में घर से गहने और नकदी चोरी

इसी तरह आशियाना एन्क्लेव जंडपीर खंडवाला के एक घर में रविवार को चोरी हो गई। गगन चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह व उनकी पत्नी रोजाना की तरह काम पर गए थे। जब वह रात आठ बजे वापस आए तो घर के दरवाजे का ताला टूटा था जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारियों से सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके घर से चोर गहने व 25-30 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए है। उनका कोई डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना छेहरटा की पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी