जोशी के समर्थन में भाजपा नेता प्रभजीत, बोले-किसानों के हित की बात कर रहे

भाजपा नेता प्रभजीत सिंह रटौल ने कहा है कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी राज्य के किसानों के हितों की बात कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:17 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:17 PM (IST)
जोशी के समर्थन में भाजपा नेता प्रभजीत, बोले-किसानों के हित की बात कर रहे
जोशी के समर्थन में भाजपा नेता प्रभजीत, बोले-किसानों के हित की बात कर रहे

जासं, तरनतारन : भाजपा नेता प्रभजीत सिंह रटौल ने कहा है कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी राज्य के किसानों के हितों की बात कर रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से पंजाब का किसान दिल्ली में धरना दे रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि पंजाब के हितों और किसानों के भविष्य को मुख्य रखते हुए इन कृषि सुधार कानूनों को लेकर कोई समाधान निकाला जाए।

रटौल ने कहा कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने पंजाब और किसानों के हित की बात करके भाजपा से कोई बगावत नहीं की। बल्कि राज्य में भाजपा के नेताओं के हो रहे विरोध को शांत करने के लिए हाईकमान से दखल मांगा जा रहा है। अनिल जोशी लंबे समय से पंजाब के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रभजीत सिंह रटौल ने कहा कि अमृतसर हलके के लोग जहां अनिल जोशी पर विश्वास करते हैं, वहीं तरनतारन में भी उनका पूरा प्रभाव है। अनिल जोशी कुर्सी के लिए नहीं बल्कि पंजाब के हितों और भाजपा की मजबूती के लिए आवाज बुलंद कर रहे है। परंतु कुछ लोगों को ऐसा लग रहा कि वो भाजपा का विरोध कर रहे है। रटौल ने कहा कि पंजाब का किसान अनिल जोशी की बुलंद आवाज के साथ डटकर खड़ा है।

chat bot
आपका साथी