राज्य सरकार के खिलाफ पावरकाम कर्मियों ने लगाया धरना

पावरकाम से संबंधित सांझा फ्रंट के नेता हरजिदर सिंह कोहली मंगल सिंह ठरू गुरप्रीत सिंह गंडीविड ने कहा कि राज्य की सरकार मुलाजिम विरोधी नीति अपना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM (IST)
राज्य सरकार के खिलाफ पावरकाम कर्मियों ने लगाया धरना
राज्य सरकार के खिलाफ पावरकाम कर्मियों ने लगाया धरना

जासं, तरनतारन : पावरकाम से संबंधित सांझा फ्रंट के नेता हरजिदर सिंह कोहली, मंगल सिंह ठरू, गुरप्रीत सिंह गंडीविड ने कहा कि राज्य की सरकार मुलाजिम विरोधी नीति अपना रही है। इसके चलते राज्य भर में विभिन्न विभागों के 50 हजार से अधिक मुलाजिम धरने प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस सरकार भूल चुकी है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में मुलाजिम वर्ग के परिवारों की वोट नया बदल भी ला सकती है। पावरकाम के स्थानीय कार्यालय समक्ष धरने को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह गंडीविड ने कहा कि मुलाजिम विरोधी नीति के चलते राज्य के लोगों ने शिअद-भाजपा गठजोड़ को घर का रास्ता दिखाया था। अब कांग्रेस का ऐसा ही हाल होगा। गुरभेज सिंह, नरिदर बेदी ने कहा कि 22 नवंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों के बावजूद कांग्रेस सरकार की नींद नहीं टूट रही और 26 नवंबर तक अगर सरकार ने ठोस फैसला नहीं लिया तो यह संघर्ष ओर तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी