तोप के गोलों की बरामदगी में अज्ञात पर केस
शहर के घाटी बाजार में स्वर्णकार गुरप्रीत सिंह धुन्ना द्वारा छह वर्ष पहले खरीदी गई इमारत की सफाई दौरान तोप के दो गोले मंगलवार की शाम को बरामद किए गए थे।
संसू, पट्टी : शहर के घाटी बाजार में स्वर्णकार गुरप्रीत सिंह धुन्ना द्वारा छह वर्ष पहले खरीदी गई इमारत की सफाई दौरान तोप के दो गोले मंगलवार की शाम को बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों गोलों को कब्जे में लेकर दुकानदार गुरप्रीत सिंह धुन्ना के ब्यान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ कर किया घायल
मुरादपुरा में जसवंत सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ की। विरोध करने पर जसवंत सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया। जसवंत सिंह ने बताया कि घर के बाहर उसने दुकानें किराये पर ले रखी है। साहिब सिंह दुकान का किराया नहीं देता। बार-बार किराया मांगने पर आरोपित साहिब सिंह ने इंद्रजीत कौर, शुबेग सिंह, जगरूप सिंह निवासी सरहाली व चार अज्ञात लोगों को साथ लेकर घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ की। आरोपितों ने एलसीडी के अलावा घर का सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर जसवंत सिंह पर हमला कर दिया।