पुलिस का दावा, आधी रात को प्रेमिका ने गोरा सिंह को बुलाया था घर

महिला से छेड़छाड़ के मामले में हिरासत में लिए युवक गोरा सिंह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:11 PM (IST)
पुलिस का दावा, आधी रात को प्रेमिका ने गोरा सिंह को बुलाया था घर
पुलिस का दावा, आधी रात को प्रेमिका ने गोरा सिंह को बुलाया था घर

जागरण संवाददाता, तरनतारन : महिला से छेड़छाड़ के मामले में हिरासत में लिए युवक गोरा सिंह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गांव अलगो निवासी युवक गोरा सिंह के अपने ही गांव की शादीशुदा महिला हरजिंदर कौर के साथ प्रेम संबंध थे। 19 अक्टूबर की रात को महिला ने गोरा सिंह को खुद अपने घर बुलाया था। परंतु बाद में उसका पिता घर आ गया। फिर गोरा सिंह को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था। यह खुलासा थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने किया है।

थाने में दर्ज एफआइआर के मुताबिक गांव माड़ी कंबोके निवासी हरजिंदर कौर की शादी गांव अलगो निवासी कर्म सिंह के साथ हुई थी। हरजिंदर कौर का गोरा सिंह के साथ प्रेम संबंध था, जिसके चलते गोरा सिंह अकसर हरजिंदर कौर के घर जाता था। हरजिंदर कौर ने 19 अक्टूबर की रात को दस बजे गोरा सिंह को अपने घर बुलाया था। गोरा सिंह के पहुंचने के बाद हरजिंदर कौर का पिता मुख्तयार सिंह भी वहां आ गया। खुद को सच्ची साबित करने लिए हरजिंदर कौर ने शोर मचाते कहा कि गोरा सिंह उसके घर में दाखिल होकर छेड़छाड़ करता है। गोरा सिंह की हरजिंदर कौर, उसके पिता मुखत्यार सिंह के अलावा खालड़ा निवासी चानण सिंह, बलेर निवासी जोगा सिंह ने बुरी तरह से मारपीट की। जिसके बाद गोरा सिंह को चौकी अलगो कलां की पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि गोरा सिंह के साथ न तो पुलिस चौकी में मारपीट की गई और न ही थाना वल्टोहा में। गोरा सिंह के भाई गुरसाहिब सिंह के बयान पर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खुद को बचाने लिए पुलिस बना रही कहानी

गोरा सिंह के भाई गुरसाहिब सिंह, गुरप्रीत सिंह, मां सविंदर कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा खुद को बचाने लिए कहानी बनाई रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरजिंदर कौर के घर से गोरा सिंह को पुलिस हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद लगातार चार दिन गोरा सिंह की बुरी तरह से मारपीट की गई। गोरा सिंह की मौत के पीछे हरजिंदर कौर के साथ पुलिस का भी हाथ है।

प्रेमिका ने परिवार के साथ मिलकर की थी पिटाई

एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि डीएसपी कुलजिंदर सिंह की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि पुलिस ने गोरा सिंह की मारपीट नहीं की। बल्कि गोरा सिंह को उसकी प्रेमिका हरजिंदर कौर ने अपने पिता व अन्य लोगों से मिलकर पीटा था। इस बाबत थाना वल्टोहा में एफआइआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी