कसूर नाले के पुल पर दिखेगी हरियाली

कार सेवा संप्रदाय मुखी बाबा जगतार सिंह द्वारा कसूर नाले के पुल पर सड़क के डिवाइडर के बीच हरियाली की छटा बिखेरने के लिए पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:46 PM (IST)
कसूर नाले के पुल पर दिखेगी हरियाली
कसूर नाले के पुल पर दिखेगी हरियाली

जासं, तरनतारन : कार सेवा संप्रदाय मुखी बाबा जगतार सिंह द्वारा कसूर नाले के पुल पर सड़क के डिवाइडर के बीच हरियाली की छटा बिखेरने के लिए पौधे लगाए गए। बाबा जगतार सिंह ने बताया कि इन पौधों की संभाल के लिए हरियावल लहर संस्था द्वारा सहयोग देने का भरोसा दिया गया है।

कसूर नाले के पुल पर स्वागती गेट बनाने की कार सेवा शुरू करते ही बाबा जगतार सिंह ने इस क्षेत्र में हरियाली लिए पौधे लगाने का फैसला किया था। कार सेवा संप्रदाय द्वारा कंकरीट के बड़े आकार वाले गमले बनाकर पेंट किए गए। इन गमलों में रविवार को बाबा जगतार सिंह ने अपने हाथों से पौधे लगाते कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में प्रत्येक गांव में यहां पौधे लगाए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी हरियाली की जरूरत है। इस मौके बाबा महिदर सिंह, बाबा अवतार सिंह, जसविदंर सिंह सोढ़ी, गुरमीत सिंह के अलावा हरियावल लहर के तेजिदरपाल सिंह, भूपिदर सिंह मझेल, जसपाल सिंह, सुखजिदरपाल सिंह, मनजिदर सिंह हमेश कुमार, अर्शप्रीत सिंह, बलविदर सिंह, तेजिदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरशरनजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी