गांव माणकपुरा के स्कूल से पौधारोपण मुहिम की शुरुआत

पर्यावरण को शुद्ध व हरा भरा बनाने लिए विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर द्वारा गांव माणकपुरा के सार्वजनिक स्थानों पर 1500 पौधे लगाने लिए भेजे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:59 AM (IST)
गांव माणकपुरा के स्कूल से पौधारोपण मुहिम की शुरुआत
गांव माणकपुरा के स्कूल से पौधारोपण मुहिम की शुरुआत

संसू, भिखीविड : पर्यावरण को शुद्ध व हरा भरा बनाने लिए विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर द्वारा गांव माणकपुरा के सार्वजनिक स्थानों पर 1500 पौधे लगाने लिए भेजे गए। इस पौधारोपण मुहिम की शुरुआत सरपंच दीप खैहरा, केवल सिंह दुबई वाले, कुलवंत सिंह जेई, मेंबर गुरमीत सिंह, नंबरदार चरन सिंह, पटवारी सुखबीर सिंह ने गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में लगाकर की गई। दीप खैहरा ने कहा कि हम सभी को अपने व परिवारिक सदस्यों के जन्म दिन मौके अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ताकि कम हो रहे जल स्तर व दूषित हो रहे पर्यावरण की शुद्धता को बचाया जा सके। इस मौके पर सरपंच दीप खैहरा, जसविदर सिंह, अर्जुन सिंह, मिलखा सिंह, बगीचा सिंह, सुखवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, पप्पू सिंह, दरबारा सिंह, डा. जसपाल सिंह, अरसाल सिंह, फौजी रसाल सिंह, बिक्कर सिंह, कुलवंत सिंह, पूर्व पंच अंग्रेज सिंह, पूर्व मेंबर जसवंत सिंह, पूर्व पंच दयाल सिंह ने विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर मौजूद थे।

पौधे लगाकर संभाल भी करें : गुरबख्श सिंह आइटीआइ कदगिल में रेड रिबन अमनदीप वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से प्रिसिपल-कम-डायरेक्टर गुरबख्श सिंह ने पौधे लगाने की मुहिम शुरू की। उन्होंने बताया कि पौधे हमारे लिए बहुत विशेषता रखते है। पौधे लगाकर इनकी संभाल करना हमारा फर्ज है। इस अवसर पर नवजोत जोशी, आरती, मनप्रीत कौर, सतनाम सिंह, हरपिदर सिंह, नीरज कुमार, गुरभेज सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी