सेवा और समर्पण मुहिम में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण मुहिम चलाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:03 PM (IST)
सेवा और समर्पण मुहिम में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
सेवा और समर्पण मुहिम में भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, तरनतारन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत भाजपा की कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अध्यक्ष राम लाल हंस की अगुआई में तरनतारन के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया और इनकी सेवा संभाल का प्रण किया गया। जिला अध्यक्ष राम लाल हंस ने बताया कि सेवा और समर्पण मुहिम तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करने के अलावा भाजपा टीम की तरफ से ओर भी समाज सेवी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को पौधों की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के जिला महामंत्री अमरजीत शर्मा झब्बाल ने बताया कि मुहिम तहत लोगों को पौधे भी बांटे गए। इसके अलावा गरीब बस्तियों, अनाथ आश्रमों, अस्पतालों और वृद्ध आश्रमों में फल व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया गया। सात अक्टूबर तक पार्टी द्वारा लगातार सेवा और समर्पण मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी रीना जेटली, युवा मोर्चा अध्यक्ष जय कुंवर सिंह संधू, कुलदीप सिंह बब्बू के अलावा अन्य भाजपाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी