तरनतारन में भी हर वर्ग के लोगों ने निभाई जिम्मेदारी, रखा दो मिनट का मौन

तरनतारन जिले में भी कोने-कोने से लोग दैनिक जागरण की इस सर्व धर्म प्रार्थना का हिस्सा बने।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:30 AM (IST)
तरनतारन में भी हर वर्ग के लोगों ने निभाई जिम्मेदारी, रखा दो मिनट का मौन
तरनतारन में भी हर वर्ग के लोगों ने निभाई जिम्मेदारी, रखा दो मिनट का मौन

जासं, तरनतारन : तरनतारन जिले में भी कोने-कोने से लोग दैनिक जागरण की इस सर्व धर्म प्रार्थना का हिस्सा बने। इस आयोजन ने हर वर्ग के लोगों को एक माला में पिरोने का प्रयास किया है। वहीं देश और समाज को कोरोना से निजात दिलाने के लिए, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मिक शांति व फ्रंटलाइन पर ड्यूटी दे रहे कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए जिले के प्रशासनिक, सियासी, समाज सेवी, धार्मिक वर्ग से जुड़ी शख्सियतों ने प्रार्थना करके सभी धर्मो के लोगों ने यहां उत्साह दिखाया, वहीं दैनिक जागरण के इस प्रयास की सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सत्तारुढ़ पार्टी, विपक्षी पार्टी समेत तमाम सियासी दलों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में कसर नहीं छोड़ी। सुबह 11 बजे हर वर्ग के लोगों ने कोरोना से निजात के लिए एकजुट होकर हामी भरी।

लोगों ने इसके साथ ही अस्पतालों और घरों में वायरस से जंग लड़ रहे मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने के अलावा उन कोरोना योद्धाओं की हिम्मत बढ़ाई जो इस समय लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। इसी के साथ 14 जून का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सर्व धर्म प्रार्थना में श्री अकाल तख्त साहिब पर सुबह 11 बजे धर्म प्रचार कमेटी के मुख्य प्रचारक बलवंत सिंह एनोकोट, एसजीपीसी के मैनेजर नरिदर सिंह, तख्त हजूर साहिब लंगर सेवा के प्रभारी बाबा मिटा सिंह ने सरबत के भले की अरदास की।

वहीं श्री दुग्र्याणा तीर्थ में हिदू, सिख, मुस्लिम व इसाई भाईचारे के प्रतिनिधियों ने सर्व धर्म का संदेश दिया। इसके अलावा विश्व नाथ मंदिर रूप नगर भक्तावाला, जामा मस्जिद दीन मोहम्मद छेहरटा, मस्जिद सिकंदर खान हाल बाजार, मां बगलामुखी मंदिर, धर्मशाला मंदिर माता संतोषी शर्मा कालोनी तरनतारन रोड, श्री राम दरबार टुंडा तालाब, मंदिर माता काली गुफा वाला खजाना गेट, श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर के अलावा एपीफेनी चर्च, द साल्वेशन आर्मी चर्च, चर्च आफ शालेम, सीएनआई का बिशप हाउस, सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट चर्च में भी इस महामारी से देश को मुक्त करने की प्रार्थना की गई।

इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान जतिदर सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों और भाजपा के वरिष्ठ पार्षद जरनैल सिंह ढोट की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्य समारोह श्री दुग्र्याणा तीर्थ में आयोजित किया गया जिसमें सर्व धर्म प्रार्थना के लिए तीर्थ कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना के अलावा मंदिर के मुख्य पुजारी बाल कृष्ण, पादरी रेवरेन्ट उदय सिंह, मुस्लिम कम्युनिटी से अब्दुल नूर, सिख समाज से सरबजीत सिंह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हुए कोरोना महामारी से देश जल्दी उभरे, इसकी प्रार्थना की। इस अवसर पर सोमदेव शर्मा, हर्ष खन्ना, डिपल पंडित, विक्की दत्ता, संजीव हिदोस्तानी, राजन मेहरा, रोहन मेहरा, शक्ति कल्याण, नरिदर गोल्डी, आदर्श शर्मा, रोहित खन्ना, अशोक अरोड़ा, जुगल चावला, सुभाष दत्ता, सन्नी शर्मा, पिकेश गुलाटी, गोपाल अरोड़ा, दीपक भल्ला आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी