प्रदेश के लोग बाहरी नेता पर विश्वास नहीं करते : योगराज शर्मा

शिव सेना बाल ठाकरे की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा और उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों को कोई भरोसा नहीं क्योंकि दिल्ली माडल की बात करने वाले अरविद केजरीवाल केवल चुनावी माहौल में ही पंजाब आते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:29 PM (IST)
प्रदेश के लोग बाहरी नेता पर विश्वास नहीं करते : योगराज शर्मा
प्रदेश के लोग बाहरी नेता पर विश्वास नहीं करते : योगराज शर्मा

संस, तरनतारन : शिव सेना बाल ठाकरे की बैठक के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगराज शर्मा और उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों को कोई भरोसा नहीं, क्योंकि दिल्ली माडल की बात करने वाले अरविद केजरीवाल केवल चुनावी माहौल में ही पंजाब आते हैं। सच्चाई यह है कि उनको केवल दिल्ली के सीएम की कुर्सी ही प्यारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बाहरी राज्य के ऐसे नेता पर भरोसा नहीं करते। जो पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग नीति रखते है और दिल्ली पहुंचते ही वहां की भाषा बोलते है। केजरीवाल की ओर से महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये डालने की गारंटी पर किसी को यकीन नहीं, क्योंकि अभी तक दिल्ली में सरकार होने के बावजूद वहां की महिलाओं के खाते में एक भी पैसा नहीं डाला गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह हीरा, शहरी अध्यक्ष अवनजीत बेदी, राम गोपाल जोशी, स्वतंत्र भनोट, संजीव डिपी, अमित शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी