आप पर अब लोगों को विश्वास नहीं रहा : नवदीप अरोड़ा

आम आदमी पार्टी (आप) के सोशल मीडिया के इंचार्ज नवदीप सिंह अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर अब जनता को कोई भरोसा नहीं रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM (IST)
आप पर अब लोगों को विश्वास नहीं रहा : नवदीप अरोड़ा
आप पर अब लोगों को विश्वास नहीं रहा : नवदीप अरोड़ा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (आप) के सोशल मीडिया के इंचार्ज नवदीप सिंह अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर अब जनता को कोई भरोसा नहीं रहा। आप की नीति जन विरोधी है। इसके चलते मैं जमीर की आवाज पर पार्टी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस को समर्पित हो चुका हूं। अब मेरा परिवार विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री की ओर से करवाए जा रहे विकास से लोगों को अवगत करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

विधायक के बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनू दोदे ने नवदीप सिंह अरोड़ा, कुलवंत सिंह अरोड़ा व अन्य परिवारों को कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित करते कहा कि बगैर भेदभाव करवाए जा रहे विकास के चलते आने वाले समय में पार्टी की मजबूती में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति है कि एतिहासिक शहरों का पहल के आधार पर विकास करवाया जाए। इस मौके मार्केट कमेटी चेयरमैन शुबेग सिंह धुन्न, नगर कौंसिल पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, एडवोकेट मनोज अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, गुरदीप सिंह पाहवा, मनजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह मल्ली, जसपाल सिंह अरोड़ा ने आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नवदीप सिंह अरोड़ा को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी