कैप्टन सरकार से तंग आए लोग चाहते हैं बदलाव : चीमा

पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को तरनतारन से शिअद प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 11:32 PM (IST)
कैप्टन सरकार से तंग आए लोग चाहते हैं बदलाव : चीमा
कैप्टन सरकार से तंग आए लोग चाहते हैं बदलाव : चीमा

जासं, तरनतारन : एडवोकेट रणजीत सिंह चीमा ने पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को तरनतारन से शिअद प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का धन्यवाद किया। हरमीत सिंह संधू का मुंह मीठा करवाते एडवोकेट चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव मैनिफेस्टो का निरादर करके पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है, जिसके चलते लोग सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है।

चीमा ने कहा कि कैप्टन की सरकार ने स्कालरशिप घोटाला करके राज्य के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य धुंधला किया है। घर-घर नौकरी देने के वादे झूठे सबित हुए है। वेतन कमिशन की रिपोर्ट के माध्यम से राज्य के कर्मियों के वेतन में कटौती की जा रही है। कच्चे मुलाजिम पक्के होने लिए सड़कों पर उतरते है तो उन्हें लाठियों से नवाजा जा रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट गुरजीत सिंह गिल, नरिदरपाल सिंह मनचंदा, सुखबीर सिंह, हरपाल सिंह कोट ने कहा कि हरमीत सिंह संधू की तरनतारन से जीत के लिए प्रत्येक वर्कर दिन-रात एक करेगा। चुग के जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक बनने पर खुशी जताई

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पार्टी हाईकमान ने जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता और कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। यह बात भाजपा पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत मेहरा पिकी, प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तलविदर बिल्ला, सतीश अग्रवाल, पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के पूर्व सदस्य गोप चंद, मंडल महामंत्री सुनील सहगल ने कही।

उन्होंने कहा कि 19567 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 1663 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियो का विपक्ष द्वारा दोनों सदनों में उनका परिचय न कराने देने के विरोधस्वरूप भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन कर रही है।

भाजपा नेताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जेपी नड्डा ने पंजाब के सपूत तरुण चुग को इस यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा की यह यात्रा 16 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी