हलके में पहुंचे विधायक सिक्की का किसानों ने किया विरोध

दूसरी बार विधायक बनकर खडूर साहिब हलके से लगातार दूर रहने वाले कांग्रेस के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की शनिवार को गांव लालपुरा पहुंचे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:00 AM (IST)
हलके में पहुंचे विधायक सिक्की का किसानों ने किया विरोध
हलके में पहुंचे विधायक सिक्की का किसानों ने किया विरोध

संसू, खडूर साहिब : दूसरी बार विधायक बनकर खडूर साहिब हलके से लगातार दूर रहने वाले कांग्रेस के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की शनिवार को गांव लालपुरा पहुंचे। विधायक के पहुंचने का पता चलते ही किसान संगठनों के सदस्य वहां पहुंचे और विधायक सिक्की का विरोध करते नारेबाजी की।

किसान नेता मंगल सिंह, जगीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मिलखा सिंह ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के दौरान विधायक सिक्की हलके से गायब रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धान की रोपाई के लिए बिजली सप्लाई नहीं मिल रही। पावरकाम के कर्मी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि सुधार कानूनों के मामले में कांग्रेस सरकार की नीति दोगली रही है। इस मौके पर विधायक सिक्की ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के मामले पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपनी सरकार को दांव पर लगाते कृषि सुधार कानूनों का विधान सभा में विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह हलके को समर्पित हैं। धान की रोपाई के लिए किसानों को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी